आज के समय में हर कोई इन्टरनेट चलाता है | क्या आपको पता है IP Address kya hai ? What is IP Address in Hindi ? यदि आप कंप्यूटर और इन्टरनेट का इस्तेमाल ज्यादा करते है तो आपको IP Address के बारे जरुर पता होना चाहिए | क्या पता आप इसके बारे में थोड़ा बहोत जानते हो |अगर आपको नही पता की ये ip address kya hota hai तो इस पोस्ट को पूरा पढियेगा आपको सब पता हो जाएगा |
IP Address क्या है ? What is IP Address in Hindi ?
IP Address का पूरा नाम Internet Protocol Address होता है | इस दुनिया में दो ip address का इस्तेमाल किया जाता है IPv4 और IPv6 IP Address का Original version 1983 में Arpanet द्वारा विकसित किया गया | इसे लोग IP number और Internet Address के नाम से भी जानते है | जो की कुछ इस तरह 131.121.85.421 से होता है | ये ip address खासकर Computer, Tablets, Router, Smartphone आदि जैसी device में प्रियोग होता है | ये ip address सभी devices में Unique होता है | यानी सभी में अलग अलग ip address होता है | ऐसा इसलिए होता है ताकी IP Network में इनकी पहचान हो सके और ये आपस में कम्यूनिकेट ( Communicate ) कर सके |
IP Address आपके computer और smartphone के लिए एक Network Address जैसा होता है | जिसे की Internet आपको ईमेल और डाटा को आसानी से भेजने में सक्षम रहे | जैसे आपका कोई courier आपके Home Address के माध्यम से ही आपके पास पहुचता है ठीक वैसे ही IP Address के जरिये इन्टरनेट से डाटा आपके Device तक पहुचता है | बिना ip address के हम किसी device को दुसरे device के साथ नेटवर्क connect नही कर सकते है | इसीलिए ब्राउज़र में कोई भी चीज search करने के दौरान IP Address से Router को पता होता है की उसे ये सब डाटा कहा पहुचाना है और राऊटर information को collect करके उस ip address तक information को पहुचाता है |
किसी भी Computer में दो IP Address हो सकते है | अगर वो Computer से जुड़ा हुआ होगा तब , पहला इन्टरनेट connection के लिए और दूसरा local area नेटवर्क के रूप में मौजूद हो सकता है |
IP Address के प्रकार – Types Of IP Address
IP Address मुख्यतः दो प्रकार के होते है –
- Public IP Address
- Private IP Address
#1 – Public IP Address
Public ip address वह होता है , जिसे ISP ( Internet Service Provider ) देता है | इस ip address से आपके Home Network को बाहर की दुनिया में पहचान मिलती है | ये ip address पुरे इन्टरनेट में unique होता है | Public IP Address Statics या Dynamic भी हो सकता है |
Statics IP Address बदलता नही है और इसे मुख्य रूप से इन्टरनेट पर किसी service जैसे ip camera , email server को access करने के लिए या web hosting के लिए इस्तेमाल किया जाता है | इसे ISP से खरीदना पड़ता है |
Dynamic IP Address हमेशा बदलता रहता है | इसे Temporary address भी कहते है | जब कोई भी device इन्टरनेट से connect होता है तो उसे नई ip address प्राप्त होता है | जब भी इन्टरनेट Disconnect किया जाता है तो रीकनेक्ट पे फिर नया ip address मिल जाता है |
#2 – Private IP Address
इस ip address का इस्तेमाल अपने device को router और दुसरे device के साथ communicate करने के लिए किया जाता है | एक प्राइवेट नेटवर्क के अन्दर प्राइवेट ip address को manually set किया जाता है या आपके router द्वारा ही assign कर दिया जाता है | जैसे किसी office में कई सारे computer है | अब उन सभी में इन्टरनेट इस्तेमाल करने के लिए आप router का उपयोग करते है | इस condition में आपके router को एक सार्वजनिक ip address मिलता है और इससे जुड़े सभी device को DHCP प्रोटोकॉल के माध्यम से आपके router द्वारा एक Private IP Address दिया जाता है |
- Cookies kya hai ? What are Internet Web Cookies ?
- Web Hosting kya hai ? What is Web Hosting in Hindi ?
- Firewall Kya Hai ? What is Firwall in Computer ?
- Email Marketing kya hai ? What is Email Marketing ?
IP Address कैसे पता करे ?
- Internet Search द्वारा
- Command Prompt द्वारा
#1 – Internet Search द्वारा
सबसे पहले आपको एक web browser को open कर लीजिये | उसके बाद आपको browser ले search बॉक्स में what is my ip लिखना है और search कर देना है | निचे आपको ip address दिख जाएगा | ये ip address इन्टरनेट disconnect होने के बाद बदल जाएगा |
#2 – Command Prompt द्वारा
इसके लिए आपको सबसे पहले windows start button पर क्लिक करना है और search बॉक्स में cmd type करना है और cmd पे right क्लिक करके Run as Administrator को select कर लेना है | ऐसे करते ही आपके सामने काले रंग का command prompt खुल जाएगा | इसके बाद आप उसमे ipconfig type करिए और enter button दबा देना है | आपके सामने ip address दिख जाएगा |
मुझे उम्मीद है की आपको अच्छे से पता चल गया होगा कीIP Address Kya Hai ? What is IP Address in Hindi ? और जान गये होंगे | अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे और आपको जो न समझ में आया हो वो मुझे निचे कमेंट बॉक्स में जरुर पूछे | मई आपको reply जरुर दूंगा |
[…] IP Address Kya Hai ? What is IP Address in Hindi ? […]
[…] IP Address Kya Hai ? What is IP Address in Hindi ? […]
[…] IP Address Kya Hai ? […]
[…] भी पढ़े – IP Address Kya Hai ? #5 Keyboard & Mouse दोस्तों जैसा आप जानते हैं की […]
[…] इसे भी पढ़े – IP Address Kya Hai ? […]
[…] इसे भी जरुर पढ़े – IP Address क्या होता है ? […]
[…] इसे भी जरुर पढ़े – IP Address क्या है ? […]
[…] इसे भी पढ़े – IP Address Kya Hai ? […]
[…] IP Address Kya Hai ? […]